NGV PRAKASH NEWS

दोषी किशोरी के दिव्यांग भाई को दवा देने घर आने लगा। फिर उसे डरा धमकाकर होटलों में लेकर गया, जहां दुष्कर्म किया। कई बार घर में भी दुष्कर्म किया। इस बीच उसके कई वीडियो बनाए। पुलिस ने दिलशाद के मोबाइल से कुल 34 वीडियो बरामद किए, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
अलीगढ 17 जनवरी 26.
अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके के अनुसूचित जाति के परिवार की 16 वर्षीय किशोरी संग कई वर्ष तक दुष्कर्म के दोषी दिलशाद को ताउम्रकैद की सजा से दंडित किया गया है। साथ में 65 हजार रुपये अर्थदंड भी नियत किया है। यह निर्णय एडीजे विशेष पॉक्सो अभिषेक कुमार बगड़िया के न्यायालय ने सुनाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियोजन पक्ष के अनुसार यह मामला बन्नादेवी थाने में पीड़िता की मां ने 30 सितंबर 2024 को दर्ज कराया था।
आरोप लगाया कि शहंशाहबाद क्वार्सी का दिलशाद उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते छेड़ता था। एक दिन बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए हैं। वीडियो बनाकर अब उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है। धमकी देता है और कहता है की अगर शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो बदनाम कर देगा। शादी नहीं होने देगा व भाई को मार देगा। पिछले दो वर्ष से अधिक समय से यह ऐसा कर रहा है। 11 सितंबर को घर आकर बेटी को उठा ले जाने, घर में आग लगा देने व परिवार को जान से मारने तक की धमकी दी। परिवार दहशत में है।
रिपोर्ट में बेटी की उम्र 18 वर्ष बताई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण आदि की प्रक्रिया के बाद बयान दर्ज किए, जिसके आधार पर चार्जशीट दायर की। न्यायालय में सत्र परीक्षण में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर दिलशाद को लगातार कई वर्ष तक दुष्कर्म के आरोप में दोषी करार देकर दंडित किया है। साथ में अर्थदंड की राशि पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।
मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष व न्यायालय में बयान व पीड़ित के शिक्षा दस्तावेजों के आधार पर घटना की शुरुआत उस समय हुई। जब पीड़िता 16 वर्ष की थी। हालांकि घटना दर्ज होने के समय उसकी उम्र 18 हो गई। पीड़िता ने यह बात न्यायालय में अपने बयानों में भी बताई। साथ में साक्ष्यों के आधार पर भी साबित हुआ।
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह 10वीं पास है। 11वीं में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
पीड़िता के पिता की करीब 17 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी, बड़ी बहनों की शादी हो गई है,उसकी शादी भी मां ने तय कर दी | शादी तय होने बात पर ही दिलशान ने उसे धमकी देना शुरू किया कि जो बारात लेकर आएगा, उसे मार देगा। इससे वह डर गई और पूरी बात मां को बताई।
पीड़िता के अनुसार दिलशान की उसकी मां से मुलाकात किसी शादी के दौरान हुई थी।
उसके बाद वह उसके दिव्यांग भाई को दवा देने घर आने लगा। उसी दौरान उसे डरा धमकाकर खेरेश्वर के होटलों में लेकर गया। जहां दुष्कर्म किया। यही नहीं कई बार घर में भी दुष्कर्म किया। इस बीच उसके कई वीडियो बनाए। पुलिस ने दिलशाद के मोबाइल से कुल 34 वीडियो बरामद किए, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
कोर्ट नें इन्हीं साक्ष्यों व बयानों के आधार पर यह सजा सुनाई ।
NGV PRAKASH NEWS
