
बस्ती 13 जनवरी 26
किशोरी संग की अश्लील हरकत पर तीन पर केस हुआ पंजीकृत…
प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र एक किशोरी के साथ छेड़खानी व अगवा करने के मामले में मंगलवार को तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
पीड़ित किशोरी के परिजन पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी से पड़ोस का रहने वाला अभिनव बात करता था साथ ही आरोप लगाया है कि वह कोचिंग आते-जाते समय उसके साथ छेड़खानी भी करता था।
आरोप के अनुसार 5 जनवरी को राकेश व अभिनव उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ लखनऊ ले गए। किसी तरह से बेटी ने इसकी सूचना उन्हें दी तो उन लोगों नें लखनऊ जाकर बेटी को वापस घर ले आए।
घर आने के बाद बेटी ने बताया कि लखनऊ जाते वक्त राकेश ने भी उसके साथ छेड़छाड़ किया था।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा की आरोपी अभिनव चौधरी, राकेश वर्मा और अभिनव के भाई खिलाफ सुसंगत धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
NGV PRAKASH NEWS
