एस.ओ.भानु प्रताप सिंह की सड़क पर अवैध कब्जा किये पटरी दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही…….

Gyan Prakash Dubey > NGV PRAKASH NEWS

लगातार एक्शन में नजर आ रहे थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की सख्ती से नगर बाजार में अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई

बस्ती, 20 जनवरी 2026.

नगर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर थानाध्यक्ष नगर >भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। थाना प्रभार संभालने के बाद से ही भानु प्रताप सिंह ने अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, जिसका असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।<

इसी क्रम में नगर बाजार के मुख्य मार्ग, नगर–कलवारी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने से लेकर देसी शराब की दुकान तक सड़क किनारे पटरियों पर अवैध रूप से मांस और मछली की दुकानें लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इन दुकानदारों ने न केवल पटरियों पर कब्जा कर रखा था, बल्कि अपनी दुकानें सड़क की ओर लगभग डेढ़ से दो मीटर तक बढ़ा ली थीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

लोगों के अनुसार इस अतिक्रमण और भीड़भाड़ के कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनमें अनेक लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा मांस और मछली विक्रेताओं द्वारा गंदा पानी सीधे सड़क पर फेंक दिया जाता था, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैलती थी और आने-जाने वाले लोगों को बेहद असुविधा होती थी। पेट्रोल पंप के ठीक सामने इस तरह की दुकानें लगी होने से परिवार के साथ आने वाले लोगों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था।

देसी शराब की दुकान के आसपास लगने वाली भीड़ भी समस्या को और बढ़ा रही थी। अव्यवस्थित पार्किंग, शराब खरीदने वालों की भारी भीड़ और संकरी होती सड़क के कारण आए दिन यातायात जाम की स्थिति बनी रहती थी। कई बार इसी अव्यवस्था की वजह से सड़क हादसे भी हुए, लेकिन लंबे समय से इस गंभीर समस्या की ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया गया था।

मीडिया में कई बार इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बावजूद पूर्व में किसी भी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

👉लेकिन थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सभी दबावों और परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सख्त रुख अपनाया। अवैध रूप से सड़क पर कब्जा जमाए दुकानदारों को हटाया गया और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।

कार्रवाई के बाद थानाध्यक्ष ने पूरे नगर बाजार का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण, अवैध कब्जा और यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

⏩ इसी क्रम में उन्होंने दुकानदारों द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा उन्हें इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दिए |

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद किसी थानाध्यक्ष ने जनता की वास्तविक परेशानियों को समझते हुए ठोस कदम उठाया है।

👉भानु प्रताप सिंह की इस पहल से नगर बाजार में व्यवस्था सुधारने और सुरक्षित वातावरण बनाने की उम्मीद जगी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *