अज्ञात कारणों से किशोरी शरीर फंदे लटका मिला…….

NGV PRAKASH NEWS

कमरे में दुपट्टे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

बस्ती, 21 जनवरी 2026 —
लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी विकासखंड अंतर्गत भरवलिया गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब 15 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर के कमरे में दुपट्टे से लटका हुआ पाया गया।

इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृत किशोरी की पहचान अंजलि (15) पुत्री नरोत्तम भुज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंजलि अपनी मां राजपति देवी के साथ गांव में रहती थी, जबकि उसके पिता नरोत्तम और भाई संदीप रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में मजदूरी करते हैं।

मंगलवार को अंजलि की मां राजपति देवी किसी काम से बाजार गई हुई थीं। जब वह घर लौटीं और कमरे का दरवाजा खोला, तो बेटी को फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

अंजलि जूनियर हाई स्कूल बनकटी में कक्षा छह की छात्रा थी। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी गुड़िया की शादी हो चुकी है, जबकि अंजलि अपनी मां के साथ घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *