सुहागरात की रात पेट में उठा दर्द-सुबह बट गयी मिठाई…….

NGV PRAKASH NEWS

सुहागरात पर दुल्हन के पेट में उठा दर्द, सुबह घर में गूंजी किलकारियां, दूल्हे ने गांव में बांटी मिठाई

रामपुर, 25 जनवरी 2026.
रामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की पहली ही रात दुल्हन को तेज पेट दर्द उठा और कुछ ही घंटों बाद सुबह घर में नवजात बच्ची के जन्म की खुशखबरी आ गई। घटना के बाद पूरे गांव में मिठाई बाटी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हरिया और बहादुरगंज गांव से जुड़ा है। कुम्हरिया निवासी एक युवक का रिश्ता छह माह पहले बहादुरगंज गांव की एक युवती से तय हुआ था। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान और प्रेम-प्रसंग की चर्चा भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि युवती दो दिन पहले मुरसैना चौकी पहुंची थी और अपने मंगेतर से शादी की मांग कर रही थी। पुलिस ने उसे समझाकर घर भेज दिया था, लेकिन अगले दिन वह फिर चौकी पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को गंभीर होता देख पुलिस ने दोनों गांवों के ग्राम प्रधानों और परिजनों को बुलाया। आपसी सहमति के बाद समझौता हुआ और शनिवार शाम करीब आठ बजे शादी को लेकर सहमति बन गई। इसके लगभग एक घंटे बाद दूल्हा पांच लोगों के साथ बहादुरगंज गांव पहुंचा और दुल्हन को अपने साथ कुम्हरिया ले आया।

रात करीब बारह बजे सुहागरात के दौरान दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द हुआ, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पास की एक महिला चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने प्राथमिक उपचार किया। रविवार भोर में घर में किलकारियां गूंजनें लगीं और पता चला कि दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

सुहागरात में ही बच्ची के जन्म की खबर गांव में तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग और महिलाएं घर पहुंचने लगीं। पिता बनने की खुशी में दूल्हे ने नवजात को गोद में लेकर पूरे गांव में मिठाइयां बांटी। यह अनोखा मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *