पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह हुए भाजपा के, राजनीति में पैर रखते ही विधायक और मंत्री बने लगातार तीन बार विधायक मंत्री रहने के बाद आखिर क्या हुआ कि

जी.पी. दुबे
97210 711 75

पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह अपने भाई डिंपल सिंह सहित हुए भाजपा में शामिल
.
लखनऊ 2 मई 24.
पूर्व कैबिनेट मंत्री और बस्ती जिले के कद्दावर क्षत्रिय नेता राज किशोर सिंह अपने छोटे भाई बृज किशोर सिंह डिंपल सिंह सहित आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली |
यहां बताते चलें कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक पारी चालू करने वाले राजकिशोर सिंह बसपा के टिकट से हरैया विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे| मायावती सरकार गिरने के बाद उन्होंने पाला बदलकर सपा ज्वाइन कर लिया उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और तीन बार हरैया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रहते हुए कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहे |
अखिलेश सरकार में अंतिम समय में अखिलेश सिंह और राजकिशोर सिंह के बीच कुछ मतभेद हो गया जिससे उन्हें अपने मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा |
उसके बाद 2017 में हरैया विधानसभा से वह भाजपा उम्मीदवार अजय सिंह से पराजित हो गए, 2019 में वह कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लोकसभा क्षेत्र बस्ती 61 से चुनाव लड़े परंतु उन्हें उसमें भी पराजित होना पड़ा |
उन्होंने अपने छोटे भाई डिंपल सिंह को समाजवादी पार्टी से 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ाया परंतु भाजपा के हरीश द्विवेदी से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा |
2022 के विधानसभा चुनाव से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन इधर एक महीने से लग रही अटकलों पर आज विराम लगा और पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह अमित शाह से मुलाकात के बाद वह तथा पूर्व मंत्री बृजकिशोर सिंह उर्फ डिंपल सहित उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया |
उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई | इस दौरान बस्ती से भाजपा उम्मीदवार हरीश द्विवेदी सहित प्रदेश के बड़े नेता मौजूद रहे |
पूर्वांचल में अपनी पकड़ के चलते उनके भाजपा में आने से काफी फर्क पड़ेगा |
यहां बताते चलें कि लगातार तीन बार उद्यान मंत्री रहने के बाद अखिलेश सिंह के मुख्यमंत्री काल में राज किशोर सिंह पंचायती राज मंत्री तथा डिंपल सिंह मान्यता प्राप्त ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *