बालू,मोरंग गिट्टी गिराकर किया गया हाईवे पर कब्जा, सड़क सुरक्षा की बैठक महज औपचारिकता बनकर रह गई

जी.पी. दुबे
97210 711 75

हाईवे पर बिल्डिंग मटेरियल व्यापारियों द्वारा किया गया कब्जा

बस्ती 5 मई 24.
बस्ती से अकबरपुर जाने वाले नेशनल हाईवे 233 पर नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र में मुख्य बाजार से आगे कलवारी की तरफ जाने पर सड़क की पटरियों पर गिट्टी मोरंग व्यापारियों द्वारा मोरंग गिट्टी और बालू गिरा कर कब्जा कर लिया गया है |
बीच सड़क तक फैला मोरंग बालू कभी भी किसी दोपहिया वाहन के फिसल कर दुर्घटना होने का कारण बन सकता है और रात में सामने से आर्य वाहनों की लाइट पड़ने पर कोई भी उसमें हंस कर दुर्घटना का शिकार हो सकता है |
पटरी के अलावा उन्होंने सड़क पर बने बड़े वाहनों के रुकने के स्थान पर भी कब्जा कर रखा है | दिन में तेज हवा के साथ उड़ने वाली रेत आंखों में पड़ कर आंखों की रोशनी छीन सकती है |
हर महीने होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक महज एक खाना पूर्ति तक होकर रह गई है |
बैठक में पहुंचने वाले एन एच ए आई,लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी महज औपचारिकता निभा कर उसके बाद उससे किनारा कर लेते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *