एस.ओ.भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अंतर्जनपदीय चेन स्नेचर को किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चेन स्नेचिंग गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार, चोरी की चेन व नकदी बरामद

👉 महाशिवरात्रि के मेला के पहले नगर पुलिस को बड़ी सफलता…….

बस्ती, 14 फरवरी 2026.

➡️ जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना नगर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं एसओजी टीम ने अंतर्जनपदीय चेन स्नेचिंग गैंग की सक्रिय महिला सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी की चेन, नकदी एवं मोटरसाइकिल बरामद की है।

⏩थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की सक्रिय निगरानी और प्रभावी नेतृत्व में थाना नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग में शामिल दो महिलाएं और एक पुरुष मोटरसाइकिल से अमहट पुल से कुसमौर जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दो आरोपी झाड़ियों के रास्ते नदी की ओर भागने में सफल रहे, जबकि महिला पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

📍गिरफ्तार महिला की पहचान रीना, पत्नी पहाड़ी, निवासी ग्राम सिमोर खानपुर (मगतहिया पुरवा), थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक टूटी हुई पीली धातु की चेन, 4570 रुपये नकद तथा बिना नंबर प्लेट की चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 12 फरवरी 2026 को फुटहिया क्षेत्र में टेम्पो में बैठी एक महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए थे।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध जौनपुर, महराजगंज एवं बस्ती जनपद में चोरी एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय बस्ती भेज दिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय और अपराध नियंत्रण के प्रति सख्त रुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व में थाना नगर पुलिस लगातार अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *