नौकरी लगवाने का झाँसा दें किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बना देता था धमकी-अब हुआ…….

NGV PRAKASH NEWS

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर देता रहा धमकी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

बस्ती, 15 फरवरी 2026.
कलवारी थाना क्षेत्र में नौकरी का सपना दिखाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है।

आरोप है कि आरोपी ने पहले युवती का विश्वास जीता, फिर उसे झूठे भरोसे और प्रलोभन के जाल में फंसाकर उसकी अस्मिता से खिलवाड़ किया और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी रोहित कुमार ने उसे आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नौकरी की उम्मीद में युवती आरोपी के संपर्क में आई और धीरे-धीरे आरोपी ने उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर रोहित कुमार ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया, जो बाद में उसके लिए सबसे बड़ा भय बन गया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार अपने पास बुलाता रहा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। डर और सामाजिक बदनामी के भय से युवती लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अंततः उसने साहस जुटाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने और आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *