NGV PRAKASH NEWS

कलवारी में एक ही दिन दो सड़क हादसे,2 की मौत, एक गंभीर घायल
कलवारी, बस्ती, 17 फरवरी 2026.
कलवारी थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग समय पर हुए दो सड़क हादसों में 2 युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ही दिन सुबह और देर रात हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
➡️पहली घटना लुम्बनी-दुद्धी मार्ग पर अमिलहा गांव के पास सोमवार सुबह हुई, जहां एक बाइक सवार युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
⏩वहीं दूसरी घटना सोमवार रात करीब 10 बजे बेलवाड़ाड़ गांव के पास हुई, जहां अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार रजनीश पांडेय (26) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद आकाश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। घायल आकाश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
दोनों हादसों के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। एक ही दिन में हुई इन दो घटनाओं से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
NGV PRAKASH NEWS
