मौलाना ने नाबालिक को बनाया हवस का शिकार- नाबालिक नें दिया…….

NGV PRAKASH NEWS

मौलाना ने नाबालिक को बनाया हवस का शिकार, नाबालिक ने बच्ची को दिया जन्म…….

हापुड़,
19 फरवरी 2026,
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के पिलखुवा में पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया |
आरोपी मौलाना जो पिता का पड़ोसी है ने लड़की को घर में अकेला पाकर डराया-धमकाया और उसके साथ गलत काम किया, जिससे वह गर्भवती हो गई |
परिजनों के अनुसार 14 फरवरी की रात अचानक पेट दर्द होने पर जब परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान उसके गर्भावस्था होने का पता चला |
घर लौटने के कुछ ही समय बाद पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया |पिता की शिकायत पर पुलिस ने 17 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया और अब उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है |

पीड़िता का परिवार मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता है. परिजनों के अनुसार, 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे जब उनकी बेटी के पेट में तेज दर्द उठा, तो वे उसे निजी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने जैसे ही लड़की के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी, परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई | वे बेटी को लेकर घर आए, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया |
इसके बाद जब बच्ची से पूछताछ की गई, तब उसने पड़ोसी मौलाना की पूरी सच्चाई बताई |

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी मौलाना इस्लाम उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था |
आरोपी ने उसे इस कदर डरा-धमका रखा था कि वह डर के वजह से चाहकर भी अपने परिवार को कुछ नहीं बता पाई | मासूम को अपनी शारीरिक स्थिति का अंदाजा भी नहीं हो सका और न ही परिवार को भनक लगी | मौलाना ने पड़ोस में रहने के भरोसे का फायदा उठाते हुए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया |

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही नाबालिग मां और उसकी नवजात बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भिजवाया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं | लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों के बयान दर्ज करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 फरवरी को आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *