जी.पी. दुबे
97210 711 75
प्राइवेट बस और ट्रक में हुआ भीषण टक्कर
बस्ती 6 मई 24.
नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास सवारी से भारी प्राइवेट बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी |
खलीलाबाद से सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही बस नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास सर्विस रोड से जा रही थी कि तभी उलटी दिशा में खड़े ट्रक से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बस के परखच्चे उड़ गए |
टक्कर होने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए |
दुर्घटना होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने फोन से इसकी सूचना चौकी इंचार्ज फुटहिया तथा एंबुलेंस को दी |
घटना स्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज फुटहिया ने एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है | घायलों में आशिक अली 30 वर्ष, शहबान अली 35 वर्ष दोनों निवासी रतनपुर ह्ररैया, सरोज देवी 42 42 वर्ष, श्रीराम यादव 50 वर्ष, राजवीर 1 वर्ष के लोग अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे, तथा ममता 20 वर्ष को चोट लगी इसके अलावा ड्राइवर और कंडक्टर को भी गंभीर चोट आई है |


