बस्ती में हाथी ने लिया करवट,दयाशंकर मिश्र के उम्मीद पर फेरा पानी

बसपा ने बस्ती से बदला प्रत्याशी लवकुश पटेल ने बसपा से दाखिल किया अपना नामांकन

जी.पी. दुबे
97210 711 75

बस्ती 6 मई 24.

पार्टी के कुछ सूत्रों के अनुसार अभी तक दयाशंकर मिश्र ही बसपा के आधिकारिक प्रत्याशी हैं.. परंतु बसपा द्वारा जारी 13वीं सूची में बस्ती से लवकुश पटेल का नाम उम्मीदवार की सूची में जारी हुआ है |
बहुजन समाज पार्टी ने संत कबीर नगर डुमरियागंज जौनपुर के बाद अब बस्ती लोकसभा क्षेत्र 61से भी अपना उम्मीदवार बदल दिया है, बीजेपी से बगावत कर बसपा में शामिल हुए दयाशंकर मिश्र को बसपा ने पहले अपना उम्मीदवार बनाया था अब उनका टिकट काट कर लवकुश पटेल को बनाया अपना उम्मीदवार |
लवकुश पटेल ने आज 2:20 पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया |
उम्मीदवारी के आश्वासन पर दयाशंकर मिश्र ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और उन्होंने 1 मई को अपना नामांकन सादगी के साथ दाखिल किया था और उसी के साथ हुआ चुनाव प्रचार में भी लग गए थे परंतु बहुजन समाज पार्टी ने आज उनको झटका देते हुए उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर लवकुश पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया |
वहीं लोगों का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जय हिंद गौतम, कल्पनाथ व के के गौतम ने मिलकर दिनेश चंद्र से दयाशंकर मिश्र का टिकट कटवा दिया |

लवकुश पटेल पूर्व विधायक नंदू चौधरी के पुत्र हैं |
अब देखना यह है कि एक दिन पहले ही कभी बहुजन समाज पार्टी न छोड़ने का वादा कर रहे दयाशंकर मिश्र अब क्या इस पड़ प्रतिक्रिया देते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *