वशिष्ठ धाम को अयोध्या धाम से जोड़ा जाए – जगद्गुरु रामभद्राचार्य…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS


वशिष्ठ धाम को अयोध्या धाम से जोड़ा जाए – जगद्गुरु रामभद्राचार्य

महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र में विधि-विधान से मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

गुरुकुल निर्माण हेतु 1.51 लाख रुपये का दान

बस्ती 20 फरवरी 26.
महर्षि वशिष्ठ आश्रम, बढ़नी मिश्र में शुक्रवार को गुरू वशिष्ठ रामायण कथा के तृतीय दिवस पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरू वशिष्ठ, माता अरुंधती, श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों की विधिविधान से प्राण-प्रतिष्ठा कराई।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र तथा जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना से आग्रह किया कि वशिष्ठ धाम को अयोध्या धाम से जोड़ा जाए तथा इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि बढ़नी मिश्र के लोग उनका परिवार हैं और आश्रम परिसर में एक कुटी का निर्माण किया जाए ताकि वे जब चाहें अपने पैतृक गांव आकर निवास कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि चित्रकूट की भांति गुरुकुल की एक शाखा वशिष्ठ धाम में भी स्थापित की जाए, जिससे विद्यार्थियों को गुरू वशिष्ठ की परंपरा के अनुरूप शिक्षा मिल सके।

आचार्य प्रभाकर मिश्र, नीरज पराशर, मोहितदास, जितेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, हर्ष मिश्र, हरदेव वशिष्ठ, वेणु गोपाल, श्रीधर अधिकारी तथा राकेश अग्निहोत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के मार्गदर्शन में प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न कराया।

कथा के तृतीय दिवस जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि श्रीराम बचपन में अपने भाइयों के साथ शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋषि वशिष्ठ के आश्रम गए थे। जीवन की प्रत्येक शंका और समस्या के समाधान हेतु वे सदैव गुरू वशिष्ठ के संपर्क में रहते थे। उन्होंने गुरू वशिष्ठ की महिमा से जुड़े अनेक पौराणिक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर किया।

कार्यक्रम में शिव प्रताप शुक्ल भी उपस्थित रहे।
आयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह ‘राना’ ने गुरुकुल निर्माण हेतु ₹1,51,000 की धनराशि समर्पित की।

मुख्य यजमान चन्द्रभूषण मिश्र, सतीश मिश्र, शिवपूजन श्रीवास्तव, शशिकान्त मिश्र, आशुतोष मिश्र तथा शरद श्रीवास्तव ने विधिविधान से चरण-पादुका पूजन किया।

सांस्कृतिक संध्या में धनुषधारी चतुर्वेदी एवं सत्यम सिंह के भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग बस्ती की छात्राओं ने प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रघुनाथ दास शास्त्री, वृजेंद्र मिश्र, उमाशंकर मिश्र, आशीष मिश्र, सुधांशु मिश्र, केसरीनंदन मिश्र, नीतिका त्रिपाठी, वृजेश कुमार, संतोष मिश्र, आलोक मिश्र, विकास मिश्र, संजय मिश्र, विशाल यादव, नीतीश पाण्डेय, अवधेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया।


NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *