ससुर नें बहु को उसके प्रेमी से मिलवाया,और कर दी यह मांग,ना करने पर कर दी हत्या…….

NGV PRAKASH NEWS

बहू की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश, ससुर और पति गिरफ्तार

शामली, 20 फरवरी 2026.

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक ससुर ने अपनी बहू की हत्या कर उसे आत्महत्या साबित करने की साजिश रच डाली। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ससुर बहू पर गलत नजर रखता था और उसकी अनैतिक मांग ठुकराए जाने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में साक्ष्य छिपाने के आरोप में मृतका के पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव इससोपुर खुरगान की है, जहां 14 फरवरी को मस्कुरा नामक महिला का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। प्रारंभ में मृतका के ससुर अब्बास ने इसे आत्महत्या बताया और पुलिस को भी यही जानकारी दी। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल की परिस्थितियों और परिवार के व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद गहन जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्बास अपनी बहू पर गलत नजर रखता था और लंबे समय से उसे अपने प्रभाव में लेने की कोशिश कर रहा था। उसने बहू का विश्वास जीतने के लिए पिता जैसा व्यवहार करने का दिखावा किया और उसके निजी जीवन से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं यही नहीं उसके प्रेमी को भी घर पर बुला कर उससे मिलवाया । इसी दौरान उसने बहू को मानसिक रूप से कमजोर करने और अपने नियंत्रण में लेने की साजिश रची।

वेलेंटाइन डे की रात आरोपी ने अपनी बहू पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसी तरीके से कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी, ताकि घटना आत्महत्या प्रतीत हो।

हत्या के बाद आरोपी ने अपने बेटे सलमान को घटना की जानकारी दी और दोनों ने मिलकर साक्ष्य छिपाने तथा पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई। आरोपी ने परिजनों और आसपास के लोगों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि महिला ने आत्महत्या की है और पोस्टमार्टम कराने से भी बचने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के अनुसार, मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के साथ-साथ पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद मुख्य आरोपी ससुर अब्बास को हत्या के आरोप में और उसके बेटे सलमान को साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की गई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *