जी.पी.दुबे
97210 711 75
मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी सहित समस्त पदों से हटाया
मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है |
मायावती ने कहा कि बीएसपी पार्टी के साथ ही बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आत्म सम्मान व स्वाभिमान व सामाजिक परिवर्तन का मूवमेंट भी है, जिसके लिए मान्यवर काशीराम तथा मैं भी अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी |
और इसे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को तैयार किया जा रहा है |
इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी नें अन्य लोगों के साथ आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर तथा अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था |
परंतु आकाश आनंद के अंदर अभी परिपक्वता नहीं है जिसके कारण पार्टी के व्यापक हितों को देखते हुए आकाश आनंद के परिपक्व होने तक उन्हें पार्टी के सभी पदों नेशनल कोऑर्डिनेटर तथा उत्तराधिकारी पद सहित सभी से अलग किया जाता है |
यहां बताते चलें कि आकाश आनंद के ऊपर भड़काऊ भाषण देने तथा भारतीय जनता पार्टी की तुलना तालिबानियों से करने पर उनके ऊपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है |
जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया |
उपरोक्त जानकारी बसपा सुप्रीमो मायावती ने X पर पोस्ट कर दी


