
Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS
किशोरी को ब्लैक मेल कर आत्महत्या उकसाने के मामले में युवक हुआ गिरफ्तार

बस्ती 21 फरवरी 26.
लालगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया ग्राम में पिछले महीने 20 जनवरी 26 को किशोरी द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस नें आरोपी शक्तिमान पुत्र पंजाबी उर्फ राधेश्याम,निवासी ग्राम जोगिया मरवटिया, थाना लालगंज बस्ती को आज शाम गिरफ्तार कर लिया |
➡️बताते चलें कि 20 जनवरी 2026 को भरवलिया ग्राम की एक किशोरी द्वारा आत्महत्या कर लिया या गया था |
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण आत्महत्या की पुष्टि हुई थी |
💥मामले में मोड तब आया जब 19 फरवरी 26 को मृतका की माता राजपति पत्नी नरोत्तम, निवासी ग्राम भरवलिया थाना लालगंज बस्ती नें पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप पड़ोस के गांव के एक युवक पर लगाया था |
⏩पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना आरोप लगाया गया था कि किशोरी उक्त युवक से बात करती थी |
युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म के लिए दबाव डालता था और प्रताड़ित करता था | जिससे परेशान होकर किशोरी ने फांसी के फंदे से लटक आत्महत्या कर ली
साथ ही यह भी आरोप लगाया कि किशोरी की मौत के पश्चात जब वह युवक के घर को शिकायत लेकर गई तो उसके घर वालों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया|
मामले में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 37/2026 धारा 108, 352,131 IPS के तहत पंजीकृत करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी |
मामले में थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी युवक शक्तिमान को आज देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया |
पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है |
NGV PRAKASH NEWS
