एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया आत्महत्या…….

NGV PRAKASH NEWS

एक ही घर में दंपति समेत तीन बच्चों के शव फांसी पर लटके मिले, हाथरस में सनसनी

हाथरस, 21 फरवरी 2026.

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर फांसी पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना थाना अमांपुर क्षेत्र के नगला भोजराज गांव की है। जानकारी के अनुसार सत्यवीर सिंह, जो पेशे से वेल्डिंग का काम करते थे, अपने परिवार के साथ घर में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी रामश्री (50), बेटी प्राची (12), बेटी अमरवती (10) और बेटा गिरीश (10) शामिल थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले तीन दिनों से घर में कोई हलचल नहीं दिखाई दी और न ही सत्यवीर अपनी दुकान पर नजर आए। संदेह होने पर पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो सभी के होश उड़ गए। कमरे के अंदर सत्यवीर सिंह का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसी कमरे में उनकी पत्नी और तीनों बच्चों के शव भी लटके मिले।

पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सभी शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *