होटल बुलाकर बनाती थी संबंध फिर ब्लैकमेल कर वसूलती थी रुपए

होटल बुलाकर बनाती थी संबंध उसके बाद करती थी ब्लैकमेल

मेरठ 5 सितंबर 24.
उत्तर प्रदेश की मेरठ जिले से एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है जहां पर पहले मीठी मीठी बातें करके होटल बुलाती थी उसके बाद संबंध बनाते समय उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी |.

मामला पुलिस में आने के बाद में पुलिस ने छापा मार कर दो लड़कियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया |
गिरफ्तार की गई लड़कियों में सुमैया उर्फ शालू शर्मा और सिमरन उर्फ रूहीन प्रमुख है |

दोनों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर हिंदू नाम रखे हुए थे |
वे अमीर घरों के लड़कों को टारगेट करती थी और उनसे पहले मीठी-मीठी बात करती थी उसके बाद उन्हें होटल में बुलाती थी जहां पर शारीरिक संबंध बनाते समय वह उसकी वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठती थी |

इसका खुलासा तब हुआ जब एक युवक को होटल बुलाया गया और बाद में हाईवे पर कर में बंधक बनाकर 50 लाख रुपए के डिमांड की गई |
युवक ने पैसे देने से इनकार किया उसके बाद गैंग के सदस्य उसे थाने ले गए और रेप का मुकदमा पंजीकृत करने की कोशिश की |

प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंग के सदस्यों द्वारा इसी तरह बहुत लोगों को फंसा कर उनके निजी पलों को कमरे में कैद कर बाद में उन्हें रेप के मुकदमे में फसाने की धमकी देकर उनसे 10 लाख रुपए तक की वसूली की जाती थी |

बहरहाल पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *