Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

होली से पहले नगर बाजार में सख्त पैदल गश्त, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चला व्यापक अभियान
बस्ती, 01 मार्च 2026.
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नगर पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
📍इस अभियान की अगुवाई थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने की, जिन्होंने स्वयं पुलिस बल के साथ कस्बा नगर बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह की उपस्थिति में यह अभियान संचालित किया गया।
➡️ थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर बाजार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती।
अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों की सघन चेकिंग की गई तथा शराब की दुकानों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और पूछताछ के साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कस्बा नगर में बिना पार्किंग अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 12 वाहनों से 7500 रुपये का ई-चालान जारी किया गया।
💥थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बाजार में व्यापारियों और आमजन से संवाद कर त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही लोगों से नशे में वाहन न चलाने, तेज ध्वनि में संगीत न बजाने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से दूर रहने की अपील की गई।
👉थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने संकेत दिया है कि होली तक इसी तरह पैदल गश्त और चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहे।
NGV PRAKASH NEWS
