सीडीओ सार्थक अग्रवाल अचानक पहुंचे जिला अस्पताल- मच गई हड़बड़ी…….

Gyan Prakash Dubey

होली से पहले स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्ती, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण

बस्ती, 01 मार्च 2026.

होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सतर्क और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जिला अस्पताल बस्ती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, एंबुलेंस सेवा और उपस्थिति पंजिका की गहन जांच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से संचालित रहें और किसी भी मरीज के उपचार में किसी प्रकार की देरी न हो।

ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण करते हुए उपकरणों की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण किया गया। अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि सभी उपकरण पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें तथा आकस्मिक शल्य क्रियाओं के लिए पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित की जाए।

एंबुलेंस सेवा की समीक्षा में 108 और 102 एंबुलेंस की उपलब्धता, चालकों की तैनाती और रिस्पॉन्स टाइम की जानकारी ली गई। निर्देश दिया गया कि प्रत्येक एंबुलेंस में जीवनरक्षक उपकरण, आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे तथा किसी भी कॉल पर तत्काल रवाना किया जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि होली पर्व के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *