होली के पहले डीआईजी व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर दिए यह सख्त निर्देश……

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

होली व होलिका दहन को लेकर शहर में फ्लैग मार्च, संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर दिए गए सख्त निर्देश

बस्ती, 02 मार्च 2026.

आगामी पर्व होलिका दहन एवं होली को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र डॉ. संजीव त्यागी और पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील होलिका दहन स्थलों तथा अन्य चिन्हित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जाएगी।

यही नहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनानें की अपील की।

अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, उन्माद या अनावश्यक शोरगुल न मचाने की सलाह दी गई। साथ ही न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही डीजे और साउंड सिस्टम बजाने, अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री से दूर रहने तथा बिना निर्धारित पार्किंग स्थलों पर बड़े वाहनों को खड़ा न करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान प्रभारी कोतवाली मोतीचंद , पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती, प्रभारी चौकी गांधीनगर, प्रभारी चौकी सिविल लाइन अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनपद में होली एवं होलिका दहन का पर्व पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *