Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने किए कई पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण
बस्ती, 04 मार्च 2026.
जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अन्य थानों व इकाइयों में तैनात किया गया है।
➡️जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक संतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना गौर से स्थानांतरित कर थाना कलवारी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
📍 वहीं निरीक्षक उपेंद्र मिश्र को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के फीडबैक सेल में तैनाती दी गई है।
➡️उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक अतुल कुमार अंजन को पीआरओ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर थाना गौर में थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
📍 उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश सिंह को प्रभारी पासपोर्ट सेल से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ के पद पर नियुक्त किया गया है।
➡️थाना ध्यक्ष कलवारी उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह को थाना कलवारी से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक शोभनाथ राय को थाना नगर से स्थानांतरित कर प्रभारी पासपोर्ट सेल बनाया गया है।
📍इसके अलावा मुख्य आरक्षी स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। मुख्य आरक्षी सुभाष राय को थाना कलवारी से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि मुख्य आरक्षी धर्मदेव को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना कलवारी में तैनाती दी गई है।
बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह लगातार जनपद की कानून व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर आवश्यक प्रशासनिक निर्णय लेकर पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया था और उनके स्थान पर मोतीचंद को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है । वहीं थाना दुबौलिया के थानाध्यक्ष सुनील गौड़ के मेडिकल बेड रेस्ट पर चले जाने के बाद वहां की जिम्मेदारी जीवन तिवारी को सौंपी गई है ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन तबादलों को जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
NGV PRAKASH NEWS

