Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को रौंदा, बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर
बस्ती, 04 मार्च 2026.
होली के त्योहार के बीच बस्ती जिले में 2 दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। दुबौलिया और कलवारी थाना क्षेत्र में आज हुए दो हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गई और 2 लोग गंभीर अवस्था में रेफर कर दिए गए|
➡️ पहली घटना कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी दुद्दी पर मार्ग पर कुसौरा बाजार में हुई जहां तेज रफ्तार थार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बाइक सवार जा रहा था उसके पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारा |
➡️दूसरी घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार की है जहां पर दूध तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया |
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
हादसे में मृतकों की पहचान स्वप्निल सिंह (22) पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ऊंजी थाना दुबौलिया और शनी (20) पुत्र राम पलट निवासी ग्राम रोहीपुर थाना कलवारी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान ज्ञान चंद (25) पुत्र दद्दू प्रसाद निवासी ग्राम रोहीपुर थाना कलवारी के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS
