राष्ट्रपति ने नौ राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले…….

देश के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 05 मार्च 2026.

देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपालों और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख और तमिलनाडु में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सबसे बड़ा बदलाव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किया गया है, जहां पूर्व राजदूत को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

बिहार में मौजूदा राज्यपाल की जगह लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) को नया राज्यपाल बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल में के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल को वहां का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर राज्य की मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी गृह मंत्री ने फोन पर दी, लेकिन परंपरा के अनुसार उनसे सलाह नहीं ली गई।

महाराष्ट्र में को नया राज्यपाल बनाया गया है, जो पहले तेलंगाना के राज्यपाल थे। वहीं तेलंगाना में हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल को राज्यपाल बनाया गया है। नागालैंड में को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लद्दाख में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल को नया उपराज्यपाल बनाया गया है, जबकि तमिलनाडु में केरल के राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़े……

इन नियुक्तियों को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई राज्यों में आने वाले समय में महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां और चुनावी तैयारियां होने वाली हैं। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं और संबंधित व्यक्ति जल्द ही अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।

नए राज्यपाल/उपराज्यपाल की सूची इस प्रकार है —

दिल्ली — विनय कुमार सक्सेना की जगह तरनजीत सिंह संधू
बिहार — आरिफ मोहम्मद खान की जगह सैयद अता हसनैन
पश्चिम बंगाल — सी.वी. आनंद बोस की जगह आर.एन. रवि
महाराष्ट्र — सी.पी. राधाकृष्णन की जगह जिष्णु देव वर्मा
तेलंगाना — जिष्णु देव वर्मा की जगह शिव प्रताप शुक्ला
हिमाचल प्रदेश — शिव प्रताप शुक्ला की जगह कविंदर गुप्ता
नागालैंड — अजय कुमार की जगह नंद किशोर यादव
लद्दाख — कविंदर गुप्ता की जगह विनय कुमार सक्सेना
तमिलनाडु — आर.एन. रवि की जगह राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (अतिरिक्त प्रभार)

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *