रैंगिग के नाम पर 10वीं के छात्रों ने छोटे छात्रों के साथ किया आप्राकृतिक कुकर्म…….

NGV PRAKASH NEWS

नाशिक 5 मार्च 2026.
महाराष्ट्र के नाशिक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,जहाँ कक्षा 10 में पढ़ने वाले कई छात्रों के खिलाफ POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है।

उन पर यह आरोप हैं कि ये छात्र रैगिंग के नाम पर अपने से भी कम उम्र के छात्रों के साथ अप्राकृतिक सेक्स करते थे। मामले में अभिभावकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े .

“टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना नाशिक जिले के एक सरकारी हॉस्टल की है। आरोप हैं कि यहां कक्षा 10 के छात्रों ने कक्षा 5 और 6 के बच्चों के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया है।

मामले में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मौके पर एसपी बालासाहेब पाटिल पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , उन्होंने कहा, ‘कक्षा 10 के कई छात्र कम उम्र के छात्रों के साथ रैगिंग के नाम पर अप्राकृतिक सेक्स करते थे।

पीड़ितों के बयान के आधार पर पता चला कि पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से उनके साथ ऐसा काम किया जा रहा था। 22 फरवरी को उन्होंने इस मामले को हॉस्टल सुप्रीटेंडेंट सामने उठाया था।’

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद सुप्रीटेंडेंट ने कक्षा 10 के लड़कों के माता पिता से संपर्क किया और उन्हें घर लेकर जाने के लिए कहा। उन्होंने पीड़ितों के पैरेंट्स को भी बुलाया। एक पीड़ित के माता पिता ने मंगलवार को कक्षा 10 के लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।’

इसके बाद पुलिस ने सीनियर स्टूडेंट्स को हिरासत में लेने की शुरुआत कर दी है। इसके बाद उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

छात्रों के अलावा मामले की जानकारी होने के बाद भी पुलिस को सूचना न देने पर हॉस्टल के सुप्रीटेंडेंट समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार हॉस्टल में 60 छात्रों के रहने की क्षमता है, लेकिन फिलहाल वर्तमान में 48 छात्र रह रहे थे |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *