Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अनुष्का हत्याकांड: मुख्य आरोपी मनदीप पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

बस्ती, 06 मार्च 2026.
कलवारी थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का की हत्या के मामले में बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत ने बताया कि आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी और इसी दौरान कलवारी थाना क्षेत्र के माझा इलाके में धरपकड़ के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।
यह भी पढ़ें……
पुलिस के मुताबिक अनुष्का हत्याकांड के आरोपी मनदीप ने छात्रा के घर में घुसकर उसे गोली मार दी थी। घटना के दौरान उसने छात्रा की मां पर भी फायरिंग की थी, हालांकि वह बाल-बाल बच गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया था।
छात्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कलवारी पुलिस, स्वाट टीम और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में घर में घुसकर छात्रा की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मनदीप पासवान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
3 मार्च 2026 को थाना कलवारी क्षेत्र के एहतमाली गांव में एक युवक द्वारा लड़की को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 33/2026 धारा 103(1), 333, 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी।इसी क्रम में 6 मार्च 2026 को कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द इलाके में पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी मनदीप पासवान पुत्र रंगीलाल निवासी मईपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, वहीं इस दौरान थाना कलवारी के एक मुख्य आरक्षी भी गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने घायल आरोपी और घायल मुख्य आरक्षी को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर-कलवारी भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस .32 बोर और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 45 AW 9121) बरामद की है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कलवारी में पहले भी मुकदमा अपराध संख्या 232/2025 धारा 64(2), 352, 351(3) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट और 5/6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, स्वाट एवं सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, चौकी प्रभारी माझा खुर्द उपनिरीक्षक शैलेश यादव समेत स्वाट टीम, एसओजी टीम, सर्विलांस सेल और थाना कलवारी के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
गौरतलब है कि कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव के मयपुर पुरवा की रहने वाली इंटर की छात्रा को 3 मार्च की रात घर में घुसकर गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी |
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS
