Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बस्ती पुलिस में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण
बस्ती, 06 मार्च.
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।
➡️ पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक अजय यादव को थाना दुबौलिया से चौकी जेलगेट, थाना कोतवाली में तैनात किया गया है।
➡️उपनिरीक्षक जालंधर प्रसाद को थाना पुरानी बस्ती से चौकी देईडीहा, थाना दुबौलिया भेजा गया है, जबकि
➡️उपनिरीक्षक रवीश चंचल को चौकी देईडीहा, थाना दुबौलिया से चौकी सिकंदरपुर, थाना परसरामपुर स्थानांतरित किया गया है।
➡️इसी क्रम में निरीक्षक विनय कुमार पाठक को प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शाखा से प्रभारी निरीक्षक लालगंज बनाया गया है।
➡️निरीक्षक ओम प्रकाश गौतम को पुलिस लाइन से प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
➡️वहीं निरीक्षक संजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक लालगंज से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
उन्होंने कहा कि आगे भी लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी |
NGV PRAKASH NEWS

