
ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत
बस्ती 7 मार्च 26।
गौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना गौर बाजार के पास की है। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें……
मृतक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के नरथरी गांव निवासी सुनील शर्मा (26) पुत्र विश्वकर्मा शर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह गौर बाजार के पास रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुनील फर्नीचर का काम करता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसका बड़ा भाई सऊदी अरब में नौकरी करता है।
घटना की सूचना पर आरपीएफ बभनान के एसआई विश्वामित्र मौके पर पहुंचे और गौर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS
