अपराधियों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत-नगर पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नगर पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

बस्ती, 07 मार्च 2026.

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना 📍नगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थाना नगर पुलिस लगातार वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चला रही है।

इसी क्रम में 💥थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…….

गिरफ्तार अभियुक्तों में बसहवा निवासी संजय चौरसिया और बैजनाथ चौरसिया, कोठवाभरतपुर निवासी प्रदीप कुमार तथा सोमनाथ और भुअर निवासी गप्पू शामिल हैं। सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित थे, जिन पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे दर्ज थे।

नगर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा, उपनिरीक्षक रामसजन और कांस्टेबल राजपूत रजत सिंह शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *