परसरामपुर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 9 का चालान और 5 वारंटी गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

परसरामपुर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 9 का चालान और 5 वारंटी गिरफ्तार

बस्ती, 07 मार्च.

जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से परसरामपुर थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत 9 अभियुक्तों का चालान किया, जबकि पांच वारंटी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें…

शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मुकिम, मोहम्मद इरफान, रेहान, सचिन सिंह, अनिल सिंह, लाल बहादुर गौतम, इरफान उर्फ सानू, वसीम और बुद्दु शामिल हैं। वहीं वारंटी अभियुक्तों में अंग्रेज उर्फ संतोष, वीरेंद्र पांडे, शिवराम, दुर्गेश और अजय को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *