भीषण सड़क हादसे मैं एक महिला सहित दो युवक की दर्दनाक मौत-एक घायल की हालत नाजुक…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सड़क हादसे में तीन की मौत, तीन अन्य घायल

बस्ती, 08 मार्च 2026.

कोतवाली क्षेत्र के हरदिया में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर ने कार और भानपुर से बस्ती आ रहे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो युवकों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पीआरबी द्वारा कोतवाली पुलिस को ट्रक द्वारा ऑटो को टक्कर मारने की सूचना मिली, इसके तुरंत बाद कोतवाली पुलिस ट्रैफिक पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया तथा हालत को संभाला गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है, एक ही हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया |

घटना की सूचना पाकर मृतक और घायलों की परिजनों नहा कर मच गया और वह जिला अस्पताल पहुंच गये |

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रशासन रात में ही शवों का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी कर रहा है |

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *