Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सर्विलांस सेल बस्ती की बड़ी सफलता, 15 लाख रुपये कीमत के 82 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
बस्ती, 09 मार्च 26.
जनपद बस्ती की सर्विलांस सेल ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के जरिए बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग कंपनियों के कुल 82 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन पुलिस लाइन बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।
यह भी पढ़ें…….
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल को सक्रिय रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रभारी सर्विलांस सेल शेषनाथ यादव ने अपनी टीम के साथ तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से विभिन्न कंपनियों के गुम हुए मोबाइलों की तलाश शुरू की। टीम में हेड कांस्टेबल देवेश यादव, हेड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अंगद मौर्य, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह तथा कांस्टेबल विजय प्रताप यादव शामिल रहे। टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 82 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत नें बताया कि थानों में संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जनपद पुलिस अब तक कुल 698 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनमें से 616 मोबाइल फोन पहले ही संबंधित स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। सोमवार को पुलिस लाइन बस्ती के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने शेष 82 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किया।
बरामद मोबाइल पाने वाले लोगों में जसवन्त राव निवासी खजुही उर्फ बांसगांव थाना मुण्डेरवा, सुनील कुमार गुप्ता निवासी अमरडोभा थाना मुण्डेरवा, नितेश गौतम निवासी परमेश्वरपुर थाना लालगंज, कृष्ण कुमार शर्मा निवासी पचिसा थाना लालगंज, शिवम निवासी चौबाह थाना लालगंज, रवि कुमार निवासी हथियाव कला थाना लालगंज, अनिल कुमार मिश्रा निवासी कोप थाना लालगंज, बृजेश कुमार शुक्ला निवासी संग्रामपुर थाना कोतवाली, वर्षा चौहान निवासी गोरखपुर, कमलेश कुमार निवासी शेरवाडिह थाना हर्रैया, भरतराम निवासी केशवापुर थाना हर्रैया, बृजेन्द्र कुमार यादव निवासी मुड़घाट थाना कोतवाली, इस्लाम निवासी संग्रामपुर थाना छावनी, गिरजेश निवासी गांधीनगर थाना कोतवाली, प्रेमचन्द्र पाण्डेय निवासी मुण्डेरवा बाजार थाना मुण्डेरवा, विशाल निवासी चोरखरी थाना पैकोलिया, कान्ती निवासी लोहरौली थाना पैकोलिया, राजन निवासी भइसरहा थाना नगर, मेवालाल गुप्ता निवासी भदावल थाना हर्रैया, रूद्रनारायण पाण्डेय निवासी जामडीह पाण्डेय थाना कोतवाली, आशीष चौहान निवासी शेखूई थाना वाल्टरगंज, नवनीत कुमार निवासी आवास विकास थाना कोतवाली, कमलेश उपाध्याय निवासी धर्मूपुर थाना दुबौलिया, खुशी निवासी जमोहरा पोस्ट ओरवारा थाना मुण्डेरवा, अजय निवासी पाण्डेय बाजार थाना पुरानी बस्ती, प्रवीण कुमार निवासी रानीपुर थाना हर्रैया, ह्रदय राम पटेल निवासी पिनेसर थाना हर्रैया, सुखदेव निवासी असनहरा थाना सोनहा, सुनिता निवासी मझौवा थाना सोनहा, चन्द्रशेखर निवासी नेवादा थाना रूधौली, अनुप निवासी बरगदहिया थाना सोनहा, मानसी गुप्ता निवासी अरैल डिगरपट्टी थाना मुण्डेरवा, विशेन सिंह निवासी लहरी थाना मुण्डेरवा, अनिल कुमार सिंह निवासी गोकुलपुर थाना दुबौलिया, घमण्डी निवासी मेघुपुर थाना दुबौलिया, मोहन निवासी रसूलपुर थाना लालगंज, संतोष निवासी सोनुपार थाना सोनहा, बद्री विशाल पाण्डेय निवासी महसो थाना लालगंज, अक्षय कुमार निवासी मैनहवा जिला महराजगंज, रामचरित्र निवासी कैथोरा थाना लालगंज, आनन्द कुमार निवासी फिरोजपुर जिला सीतापुर, मंजुलता निवासी बढ़या राजा थाना रूधौली, कृष्ण अग्रहरी निवासी आमा टिनिच थाना गौर, हरेन्द्र प्रताप निवासी पिनेसर थाना हर्रैया, बिन्द भूषण पाण्डेय निवासी रामबाग थाना कोतवाली, जयहिंद निवासी मिर्जापुर हर्रैया, शिवकुमार सिंह निवासी मनीकपुर थाना हर्रैया, धर्मेन्द्र सिंह निवासी हरिवंशपुर थाना हर्रैया, शैलेन्द्र कुमार चौधरी निवासी बहादुरपुर थाना कलवारी, दीपक दुबे निवासी मनौआ थाना कलवारी, अनुपम मणि त्रिपाठी निवासी मिश्रौलिया थाना कलवारी, मुन्ना निवासी रानीपुर थाना नगर, काजल सिंह निवासी कट्या थाना नगर, अनिल कुमार निवासी महदेवा थाना कप्तानगंज, दिनेश कुमार निवासी नागपुर कूँवर थाना कलवारी, मनोज कुमार त्रिपाठी निवासी बाटपुर नगर थाना नगर, आरती निवासी हर्रैया, अभिषेक भाटिया निवासी समोगर धनिया थाना मुण्डेरवा, विनोद कुमार निवासी सिसई पंडित थाना लालगंज, वीर सिंह निवासी कपसौना थाना लालगंज, अब्दुल कलाम निवासी लालगंज, विरेन्द्र सहबाग निवासी सोहिला थाना लालगंज, उर्मिला देवी निवासी जिगिना देव थाना लालगंज, अनिल कुमार पाण्डेय निवासी हेनौता थाना लालगंज, आनन्द कुमार निवासी बकसरी थाना लालगंज, दिनेश गिरी निवासी मुडियार थाना रूधौली, विकास कुमार मिश्रा निवासी तिलकपुर थाना नगर, पिन्टू कुमार निवासी आनन्दनगर कटरा थाना कोतवाली, सुधा निवासी सिरौती थाना मुण्डेरवा, अमन शर्मा निवासी गौर, गुंजा अग्रहरी निवासी मुड़ी थाना मुण्डेरवा, दीपक कुमार निवासी बोदवल बाजार थाना मुण्डेरवा, आकाश कुमार निवासी मरवटिया बाबू थाना मुण्डेरवा, आशुतोष शुक्ला निवासी आमचादी थाना मुण्डेरवा, राहुल सिंह निवासी ओरीजोत पोस्ट गांधीनगर थाना कोतवाली, अभिषेक यादव निवासी सुन्दर नगर फेज-01 बस्ती, संतोष गौंड निवासी लालगंज, दुर्गेश प्रसाद शुक्ला निवासी लालगंज, अजय वर्मा निवासी गौर, अपूर्व त्रिपाठी निवासी पैकोलिया, रविन्द्र कुमार चौधरी निवासी पुरानी बस्ती तथा सरिता तिवारी निवासी मुण्डेरवा शामिल हैं।
NGV PRAKASH NEWS
