राजधानी में सनसनी खेत डबल मर्डर से हड़कंप- अर्धनग्न मिला शव…….

NGV PRAKASH NEWS

लखनऊ में सनसनीखेज डबल मर्डर: मां और नेत्रहीन बेटे की हत्या, महिला का अर्धनग्न शव मिलने से दुष्कर्म की आशंका

लखनऊ, 10 मार्च 2026.

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में सोमवार रात बदमाशों ने एक महिला और उसके 18 वर्षीय नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का अर्धनग्न शव मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।

⏩प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 48 वर्षीय महिला अपने 18 वर्षीय नेत्रहीन बेटे के साथ सिसेंडी कस्बे में रहती थी। सोमवार रात अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और पहले महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके अर्धनग्न शव को रजाई में लपेट दिया गया। वहीं बदमाशों ने महिला के बेटे को भी नहीं बख्शा और उसे कमरे में बने पानी भरे हौद में डुबोकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के मुख्य गेट पर बाहर से कुंडा लगाकर फरार हो गए।

👉 यह भी पढ़ें…….

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला घर चलाने के लिए पान-मसाले की छोटी दुकान चलाती थी। परिवार के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे महिला के बहनोई ने फोन किया तो बेटे ने कॉल रिसीव कर बताया कि उसकी मां दुकान पर गई हैं। करीब 15 से 20 मिनट बाद दोबारा फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इस पर परिजनों को शक हुआ और पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार को घर भेजा गया।

📍📍जब रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। महिला का अर्धनग्न शव रजाई में लिपटा पड़ा था, जबकि उसका बेटा पानी से भरे हौद में औंधे मुंह पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

➡️सूचना मिलते ही सिसेंडी चौकी पुलिस, मोहनलालगंज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की हैं और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का इलाके के एक व्यापारी नेता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब तीन बिसवा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

📍घटनास्थल से महिला का की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जो पानी भरे हौद में पड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद बदमाशों ने मोबाइल फोन को हौद में फेंक दिया होगा ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें। पुलिस अब मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और इसी आधार पर कई संदिग्धों को चिन्हित किया गया है।

➡️ग्रामीणों के अनुसार महिला और उसके पति दोनों का दूसरा निकाह था। महिला का पहला निकाह खदरा क्षेत्र में हुआ था। पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरा निकाह किया था, लेकिन कोरोना काल में उसके दूसरे पति की भी मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने नेत्रहीन बेटे के साथ अकेले रह रही थी।

📍हैरानी की बात यह भी है कि महिला के घर से महज करीब 10 मीटर की दूरी पर पंचायत सचिवालय स्थित है, जहां उस समय होली के अवसर पर फाग कार्यक्रम चल रहा था। बड़ी संख्या में लोग ढोलक और मंजीरा के साथ फाग गा रहे थे, लेकिन किसी को घर के अंदर हो रही इस खौफनाक वारदात की भनक तक नहीं लगी।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली बसंथ कुमार ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *