NGV PRAKASH NEWS

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने लगाई फांसी, अंतिम पेपर के दिन घर में मिला शव
बस्ती, 10 मार्च 2026
लालगंज थाना क्षेत्र के कोप गांव में मंगलवार सुबह एक 19 वर्षीय छात्रा का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
📍मृतका की पहचान अंकिता पुत्री राम विचार निवासी ग्राम कोप थाना लालगंज बस्ती के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अंकिता कक्षा 10 की छात्रा थी और मंगलवार को उसका कला विषय का अंतिम पेपर भी होना था। इसी बीच सुबह करीब 7 बजे वह घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकी मिली।
यह भी पढ़ें…….
📍परिजनों ने जब छात्रा को फंदे से लटका देखा तो तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर थाना प्रभारी राजेश कुमार विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
📍 सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
NGV PRAKASH NEWS
