बिजली के तार को चोरी करने वाला शातिर चोर सामान सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गिदही पावर प्लांट से एल्यूमिनियम तार चोरी का खुलासा, ई-रिक्शा सहित चार आरोपी गिरफ्तार

बस्ती, 10 मार्च.

थाना कोतवाली पुलिस ने गिदही पावर भंडारण परिसर से चोरी हुए एल्यूमिनियम तार और लोहे के एंगल की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के पांच बंडल एल्यूमिनियम तार, 18 लोहे के एंगल और एक ई-रिक्शा बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल चोरी के सामान को ले जाने में किया गया था।

पुलिस के अनुसार 8 मार्च को राजकुमार सिंह निवासी शिवा कॉलोनी, कोतवाली बस्ती ने सूचना दी कि 7 मार्च की रात करीब दो बजे गिदही पावर भंडारण परिसर में तैनात गार्ड ने कुछ संदिग्ध लोगों को परिसर की दीवार कूदकर भागते देखा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पाया गया कि सरकारी विद्युत भंडारण केंद्र से करीब सात बंडल एल्यूमिनियम तार चोरी हो गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 105/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े…….

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने करनपुर के पास झलकटीया की ओर आने वाले मार्ग से 10 मार्च की रात करीब दो बजे तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम पुत्र रहमत अली निवासी परसा तकियवा थाना पुरानी बस्ती, कपूर चौधरी पुत्र राम सजीवन निवासी लोहटी थाना कोतवाली तथा मनीष कुमार पुत्र राज किशोर निवासी बायपोखर थाना पुरानी बस्ती के रूप में हुई। पूछताछ में इनका एक साथी अमित पुत्र प्रकाश उर्फ मुन्ना निवासी बायपोखर फरार बताया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी दिनेश उर्फ कल्लू पुत्र राधे श्याम निवासी समसपुर थाना लालगंज को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से यूपी-51 बीटी 9563 नंबर का ई-रिक्शा, पांच बंडल एल्यूमिनियम तार और 18 लोहे के एंगल बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 6 और 7 मार्च की रात गिदही पावर हाउस के भंडारण केंद्र से मिलकर तार और लोहे के एंगल चोरी किए थे और उन्हें छिपाकर रखा था। बाद में चोरी का सामान कबाड़ी की दुकान पर बेचने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी चौकी सदर अस्पताल उपनिरीक्षक पवन कुमार मौर्य के साथ मुख्य आरक्षी विक्रांत, साजिद जमाल और आरक्षी आशुतोष द्विवेदी शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *