युवती को भगा ले गया था- पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संगम विहार से…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद

संतकबीरनगर, 12 मार्च 2026.

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने उसे वक्त बड़ी सफलता हासिल की जब युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें…….

यही नहीं सतर्क पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

यहां बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

इस मामले में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 83/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यहां बताते चलें कि युवती के परिजनों द्वारा 11 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी पुत्री को कृष्णा उर्फ किशन पुत्र रामअवतार निवासी मोतीनगर ईदगाह थाना कोतवाली खलीलाबाद बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई जारी रखी। इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा उर्फ किशन को जीआरपी चौक टेंपो स्टैंड थाना संगम विहार, नई दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अपहृत युवती को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक इन्द्रभूषण सिंह, हेड कांस्टेबल गौरीशंकर चौरसिया और महिला कांस्टेबल कुमारी सुनीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *