पत्नी ने रोते हुए कहा-पति मेरे सामने ही सगी बहन के साथ बनाता है…….?

NGV PRAKASH NEWS

महिला जनसुनवाई में खुलीं घरेलू हिंसा और उत्पीड़न की परतें, पति पर चौंकाने वाले आरोप ने सबको किया स्तब्ध

भोपाल, 13 मार्च 2026.
राजधानी भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े कई गंभीर और चौंकाने वाले मामले सामने आए। महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने खुद पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचीं, जहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी समस्याओं पर सुनवाई की गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे। जनसुनवाई की शुरुआत में विजया रहाटकर ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 50 मामलों की सुनवाई की जानी है। उन्होंने कहा कि अधिकतर शिकायतें घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और साइबर अपराध से जुड़ी हुई हैं। उनका कहना था कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने के उद्देश्य से इस तरह की जनसुनवाई आयोजित की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार भोपाल में ही जनसुनवाई के लिए आई थीं और अब फिर से महिलाओं के बीच आकर उनकी समस्याओं को सुनना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

➡️जनसुनवाई के दौरान एक मामला ऐसा सामने आया जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। एक महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए आयोग से न्याय की गुहार लगाई।

📍महिला ने बताया कि उसका पति उसके सामने ही अपनी सगी बहन के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाता है। महिला का कहना था कि उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन पति ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

यह भी पढ़ें…….

📍📍महिला के अनुसार उसने इस बारे में अपने सास-ससुर को भी बताया, लेकिन परिवार के किसी सदस्य ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने कई बार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया और उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। महिला ने कहा कि लगातार प्रयास के बावजूद पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, जिससे वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो गई।

आखिरकार पीड़िता राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंची और अपनी पूरी व्यथा आयोग के सामने रखी। महिला की बात सुनने के बाद आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी जनसुनवाई के दौरान एक अन्य मामला भी सामने आया, जिसमें पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को आयोग ने बातचीत के जरिए सुलझा दिया। बताया गया कि करीब दो महीने पहले बच्चों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अलग-अलग रहने लगे थे। महिला आयोग की टीम ने दोनों पक्षों को समझाया और बातचीत के बाद दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। मंच पर ही आयोग की अध्यक्ष ने दोनों को पौधा भेंट कर नई शुरुआत की शुभकामनाओं के साथ विदा किया, जिस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

जनसुनवाई के दौरान एक और महिला ने भोपाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी समस्या रखी। महिला ने बताया कि शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पिछले एक साल से उसका लगातार पीछा कर रहा है। उसने कई बार पुलिस में शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना था कि अब उसे घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है।

महिला आयोग की इस जनसुनवाई ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि समाज में महिलाओं से जुड़े कई संवेदनशील और जटिल मामले अब भी सामने आ रहे हैं, जिनमें समय पर कार्रवाई और संवेदनशीलता की जरूरत है। आयोग ने सभी शिकायतों पर गंभीरता से जांच कराने का भरोसा दिलाया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *