कांस्टेबल के साथ लिव-इन में रह रही युवती की आत्महत्या से मचा हड़कंप. लगाये गंभीर आरोप…….

NGV PRAKASH NEWS

लिव-इन में रह रही युवती की आत्महत्या से मचा हड़कंप, मरने से पहले वीडियो में पुलिस कॉन्स्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा, 13 मार्च 2026.

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवती की आत्महत्या के मामले ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है। युवती ने जान देने से पहले रोते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने ताजगंज थाने में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल जेबी गौतम पर गंभीर आरोप लगाए। मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें…….

📍प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि युवती का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह पेशे से फैशन डिजाइनर थी। वह आगरा में कॉन्स्टेबल जेबी गौतम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती ने अपने अंतिम वीडियो में आरोप लगाया कि कॉन्स्टेबल ने उससे शादी का वादा किया और उसी भरोसे पर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।

📢सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती भावुक होकर कहती दिखाई देती है कि जेबी गौतम उसे यह कहकर टालता रहा कि उसके घर वाले इस शादी को स्वीकार नहीं करेंगे। युवती ने सवाल उठाया कि अगर शादी नहीं करनी थी तो उसे धोखे में क्यों रखा गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि कॉन्स्टेबल का बड़ा भाई अपनी दूसरी पत्नी के साथ उसके फ्लैट पर कई दिनों तक रुका था, जिससे परिवार को उनके रिश्ते की जानकारी होने के बावजूद किसी ने आपत्ति नहीं की।

🎤वीडियो में युवती ने यह भी कहा कि कॉन्स्टेबल ने उसे अपनी पत्नी की तरह साथ रखा और उसका परिवार भी इस रिश्ते से पूरी तरह वाकिफ था। युवती ने आरोप लगाया कि मानसिक प्रताड़ना और धोखे के कारण वह इस कदम को उठाने पर मजबूर हुई। रोते हुए उसने कहा कि अगर उसकी मौत हो जाती है तो उसे इंसाफ मिलना चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

➡️जैसे ही युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल जांच के आदेश दिए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने युवती के वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल कर लिया है।

पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी कॉन्स्टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *