Gyan Prakash Dubey


NGV PRAKASH NEWS
थाना लालगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
बस्ती, 02 फरवरी 2026 —
थाना लालगंज पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 01 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार थाना लालगंज क्षेत्र के इस्माइलपुर (छिबरा) गांव निवासी मो0 अहद पुत्र अहमद रजा पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को डराते-धमकाते हुए छेड़खानी की और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
बताया गया कि आरोपी बकरियों का कारोबार करता है और पीड़िता को बकरी दिखाने के बहाने नदी किनारे ले गया, जहां उसने अपराध का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना लालगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 25/2026 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 65(1), 62, 352, 351(2), पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4(2)/18 तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v), 3(2)(5A) के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
मामले की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त मो0 अहद को 02 फरवरी 2026 को दोपहर 12:35 बजे ग्राम लालगंज कुआनो नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के साथ उपनिरीक्षक , हेड कांस्टेबल पवनेश सिंह तथा हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
