Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार
बस्ती, 13 मार्च 2026.
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।
यह भी पढ़ें…….
पुलिस के अनुसार थाना गौर में दर्ज मुकदमा संख्या 43/2026 से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अमीरुल्लाह उर्फ कुन्ना को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने उसे शिवा घाट पुल से पहले स्थित मजार के पास से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीरुल्लाह उर्फ कुन्ना, पुत्र नसीबुल्लाह, निवासी ग्राम द्वारिकाचक थाना सोनहा जनपद बस्ती, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में थाना गौर के थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजलाल दत्त, हेड कांस्टेबल शिव प्रसाद गौड़ और महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS
