साइकिल द्वारा भाजपा की उपलब्धियों को प्रदेश के गांवों तक पहुंचा रहे हैं दो प्रचारक
साइकिल यात्रा कर 2022 से प्रदेश के गांव में भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां को नीतियों को भारतीय जनता पार्टी के दो प्रदेश प्रचारक अब तक 57 जिलों और 19 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं |
भाजपा के प्रदेश प्रचारक अरविंद सिंह और रणविजय सिंह ने 2022 में संत कबीर नगर से अपनी यात्रा साइकिल के द्वारा प्रारंभ की थी जो अनवरत जारी है |
उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है |
उनका कहना है कि उनकी यात्रा अभी बनारस तक जाएगी और जन-जन तक वह भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों बताएंगे,|
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाने जा रही है और इस बार बार 400 से ज्यादा सीटे जीतेंगी |

