समाचार सूत्र
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा दो बीवी वालों को दो लाख मिलेंगे
रतलाम से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने अजीबो गरीब बयान देकर सबको हैरत में डाल दिया |
उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल महालक्ष्मी योजना का हवाला देते हुए कहा कि इस योजना में प्रत्येक महिला को एक लाख रुपए मिलेंगे इसके आगे उन्होंने कहा कि जिनकी दो बीवी होगी उनको दो लाख मिलेंगे |
उनके इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए चुनाव आयोग से इस पर कार्रवाही करने को कहा है |
भूरिया ने सैलाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा घोषणा पत्र प्रत्येक महिला को एक लाख देने का वादा करता है और जिनकी दो पत्नियां हैं उनके दोनों पत्नियों को एक-एक लाख मिलेंगे |
कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को 8500 प्रति माह मिलेंगे जो सालाना 1 लाख 2 हजार रुपए होते हैं |
इस रैली में बोलते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी नें भूरिया के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भूरिया ने क्या शानदार घोषणा की है दो पत्नी वालों को दुगनी वित्तीय सहायता मिलेगी |
यहां बताते चलें कि रतलाम में चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे |
इस बीच मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भूरिया के बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर डालते हुए चुनाव आयोग से कार्यवाही की मांग की है |


