दूसरी बीबी ने इंस्पेक्टर पर लगाया आरोप,कहां जब मेरी आँख खुली तो मेरे…….

NGV PRAKASH NEWS


शादीशुदा इंस्पेक्टर पर महिला से निकाह कर शोषण का आरोप, जांच के बाद पुलिस लाइन भेजा गया

लखीमपुर खीरी, 16 मार्च 2026.

लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर गौरव शर्मा पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि गौरव शर्मा ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उससे निकाह किया और बाद में सच्चाई छिपाकर उसका शोषण किया। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें…….

पीड़िता निदा मलिक के अनुसार उनकी मुलाकात गौरव शर्मा से वर्ष 2012 के आसपास ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी। उस समय वह अपनी बीमार मां का इलाज कराने के लिए सहारनपुर से दिल्ली जा रही थीं। आरोप है कि ट्रेन में गौरव शर्मा ने अपनी आरक्षित सीट उन्हें और उनकी मां को दे दी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी साझा किए गए।

निदा का आरोप है कि कुछ समय बाद गौरव शर्मा ने उनकी मां के इलाज के बहाने उन्हें देवबंद में अपने एक दोस्त के घर बुलाया। वहां उन्हें कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ गलत काम किया गया और उसका वीडियो भी बना लिया गया। पीड़िता का कहना है कि बाद में पुलिसिया रसूख और बदनामी का डर दिखाकर उन्हें चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया।

निदा के अनुसार लोकलाज और सामाजिक दबाव के चलते उन्होंने गौरव शर्मा पर निकाह करने का दबाव बनाया। इसके बाद 27 दिसंबर 2017 को गवाहों की मौजूदगी में दोनों का निकाह हुआ और दोनों शाहजहांपुर में रहने लगे। इस दौरान उनकी एक बेटी भी हुई।

पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद जब गौरव शर्मा का तबादला बदायूं हुआ तो उन्होंने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी। शक होने पर जब वह बदायूं पहुंचीं और गौरव का मोबाइल फोन देखा तो उसमें एक अन्य महिला के साथ उनकी तस्वीरें मिलीं। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि गौरव शर्मा पहले से ही शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी खुशबू तथा बच्चे भी हैं।

निदा का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और अपना हक मांगा तो गौरव शर्मा ने उन्हें जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद गौरव शर्मा ने अपना तबादला लखीमपुर खीरी करा लिया और वहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात हो गए।

पीड़िता ने हार नहीं मानी और बदायूं से लेकर लखीमपुर खीरी तक अधिकारियों से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर गौरव शर्मा को पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *