नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार …….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

दो मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

बस्ती, 17 मार्च 2026.

📍 चोर को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष नगर “भानु प्रताप सिंह” के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह तथा एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी उप निरीक्षक “रितेश कुमार सिंह” की अहम भूमिका रही…….

जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना अध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह की सक्रिय भूमिका और निगरानी प्रमुख रूप से सामने आई।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ फुटहिया ओवरब्रिज से बड़ेवन की ओर जाने वाले मार्ग पर देखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने एक और मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की और बताया कि उसे ग्राम लोहटीली में गेहूं के खेत में छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। इस तरह कुल दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुप कुमार (उम्र लगभग 22 वर्ष) पुत्र राघव प्रसाद गिरी निवासी गोटवा बाजार थाना नगर जनपद बस्ती के रूप में हुई है। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती और थाना गोला जनपद गोरखपुर में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक आनन्द कुमार सिंह तथा एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश कुमार सिंह उनकी टीम और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *