7 साल से फरार 50 हजार का इनामिया मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

50 हजार का इनामिया मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 साल से चल रहा था फरार

बस्ती, 26 मार्च 2026.

थाना कप्तानगंज पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50,000 रुपये का इनाम घोषित वांछित अभियुक्त लालमन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वर्ष 2019 से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, लालमन यादव पुत्र राम प्रकाश यादव निवासी बनहा थाना कप्तानगंज को महाराजगंज ओवरब्रिज अंडरपास के पास से 26 मार्च 2026 को दबोचा गया। वह थाना कप्तानगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 209/2019 में वांछित था, जिसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और चोरी जैसे गंभीर धाराएं शामिल हैं।

👉 यह भी पढ़ें…….

https://ngvprakashnews.com/?p=31718

इस मामले की शुरुआत 27 नवंबर 2019 को हुई थी, जब कप्तानगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दीप नारायण यादव और अतुल पाठक को गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो मोटरसाइकिल और 1200 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ में लालमन यादव और विजय कुमार चौधरी उर्फ टोनी का नाम सामने आया। बाद में विजय कुमार के घर से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई थीं। उस समय से ही लालमन यादव फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बस्ती जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव व पुलिस, एसओजी प्रभारी गजेंद्र सिंह व टीम और सर्विलांस सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और लगातार प्रयास के चलते सात साल से फरार चल रहा इनामिया अभियुक्त आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *