जनगणना-2027 को लेकर सजग बस्ती प्रशासन, लगातार चला रहा जागरूकता अभियान…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

जनगणना-2027 को लेकर सजग बस्ती प्रशासन, अधिवक्ताओं को स्वगणना की प्रक्रिया समझाकर किया जागरूक

16 नवंबर से शुरू होगा स्वगणना अभियान, एडीएम ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने अधिवक्ताओं से स्वयं स्वगणना करने और आमजन को जागरूक करने की अपील की

बस्ती, 14 नवंबर 2026.

भारत की जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए बस्ती प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

एक दिन पहले जहां जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना द्वारा पत्रकारों को प्रेस वार्ता के माध्यम से जनगणना की विस्तृत जानकारी दी गई, वहीं शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं को स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री सहित उपस्थित अधिवक्ताओं को मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं स्वगणना करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।

अधिवक्ताओं को बताया गया कि आगामी 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होने वाले स्वगणना अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जनगणना विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे स्वयं स्वगणना में भाग लें और अपने परिवार, परिचितों तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करें, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके सफल संचालन में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसके लिए लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को स्वगणना की प्रक्रिया सरल एवं सुगम तरीके से समझाई गई तथा जनगणना अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *