
गोसेवा को लेकर सख्त रुख: अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई, विपक्ष के आरोपों का भी खंडन
बस्ती, दिनांक 30 मार्च 2026.
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे व्यापक अभियान के बीच गोसेवा को शासन का आधार बताते हुए इसे केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निराश्रित एवं असहाय गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और समुचित देखभाल के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेशभर में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
उक्त बातें गोसेवा आयोग के अध्यक्ष व राज्यमंत्री महेश शुक्ला नें बताया |
उन्होंने नें बताया कि वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हजारों गो-आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे हैं, जहां लाखों निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आवास, भोजन, पेयजल और पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा गोवंश के भरण-पोषण हेतु निर्धारित धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे न केवल गोसंरक्षण को बढ़ावा मिला है बल्कि पशुपालकों की आय में भी वृद्धि हो रही है।
उन्होंने बताया कि गोशालाओं की निगरानी के लिए आधुनिक व्यवस्था लागू की गई है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे। जनपद बस्ती में भी गोसंरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में गोवंश की देखभाल की जा रही है और सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि कुछ विपक्षी तत्वों द्वारा गोमांस बिक्री को लेकर द्वेषपूर्ण आरोप लगाए जा रहे हैं, जो तथ्यहीन हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि शंकराचार्य द्वारा गोवंश को लेकर लगाए गए आरोप भी द्वेषवश प्रतीत होते हैं, जो किसी भी सम्मानित व्यक्ति को शोभा नहीं देते। गौसेवा आयोग ने ऐसे सभी आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है।
उन्होंने दोहराया कि गोवंश संरक्षण को लेकर सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट और प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्यवाही की जायेगी ।
NGV PRAKASH NEWS
