सेवा सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह द्वारा किया गया सम्मानित…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों को सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई

कासगंज, 31 मार्च 2026.

जनपद कासगंज पुलिस में मंगलवार को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन कर अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले तीन उपनिरीक्षकों को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त किया गया। पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, फूल-मालाएं एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके सेवाकाल की सराहना की।

सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस मुन्नालाल, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बृजवासी लाल तथा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस समुन्द्र सिंह शामिल रहे। तीनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस विभाग में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी के साथ सेवाएं प्रदान कीं।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन कर्मियों का योगदान विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियां इनके कार्यों से सीख लेंगी। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, वाचक पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *