तुम बहुत सुंदर हो कह एएसआई नें लाकअप में बंद महिला से कर दी डर्टी डिमांड…….

NGV PRAKASH NEWS

💥लॉकअप में महिला आरोपी से अश्लील मांग, एएसआई निलंबित, फरार

अकोला, 01 अप्रैल 2026.

📍📍 महाराष्ट्र के अकोला से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद एक महिला आरोपी से ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने आपत्तिजनक और अश्लील मांग कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपी एएसआई को तत्काल निलंबित कर दिया गया, हालांकि वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

📍प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला आरोपी 80 लाख रुपये के फ्रॉड मामले में लॉकअप में बंद थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद एएसआई राजेश जाधव ने उससे अभद्र बातचीत करते हुए उसकी सुंदरता पर टिप्पणी की और उसकी बेटी को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कहीं। आरोप है कि उसने कई बार अश्लील संकेत और बातें कीं, जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई।

➡️महिला ने साहस दिखाते हुए वहां मौजूद एक लेडी कॉन्स्टेबल से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

📍मामले की गंभीरता को देखते हुए अकोला के एसएसपी अर्चित चांडक ने आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया है।

मामले की जांच कर रहे सीनियर पीआई अनिल जुमले ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उसे निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

⏩इस बीच, पूर्व महिला आयोग सदस्य डॉ. आशा मिरगे ने भी इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि आरोपी एएसआई के खिलाफ पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिनमें पारिवारिक विवाद और महिला पुलिसकर्मी को प्रपोज करने जैसे मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा देने वाले ही ऐसी हरकत करें तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है, हालांकि इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *